यमुनानगर।  बुढ़ापा पेंशन के तर्ज पर अब हरियाणा के पेड़ों को भी सम्मान मिलने वाला है। वन मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने यमुनानगर में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है। वन मंत्री ने कहा कि हरियाणा में लगभग 3300 से ज्यादा पेड़ों को वन विभाग ने चिन्हित किया है। यह ऐसे पेड़ है जिनकी उम्र 70 साल से ज्यादा की है। चिन्हित किए गए पेड़ों को सम्मान में अब पेंशन मिलने वाली है। जिसका नोटिफिकेशन कुछ ही दिनों में जारी होने वाला है।

इस दौरान वन मंत्री ने कहा कि 70 साल से ज्यादा उम्र के पेड़ों का पर्यवारण को संतुलित करने में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि जितनी पेंशन सरकार बुजुर्गों को दे रही है। उतनी पेंशन प्रति वर्ष उन पेड़ों को भी दी जाएगी जो 70 साल से पुराना होगा। ताकि उनको सरंक्षण दिया जा सके और लोगों में भी एक सम्मान बढ़ेगा।

कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ हरियाणा ही है जो यह स्कीम चला रहा है। अब धीरे धीरे दूसरे राज्य भी इस स्कीम को अपना रहे है और हरियाणा सरकार की प्रशंसा कर रहे है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने एक नया प्रयास किया है। हरियाणा में जितने भी शिव धाम है उनमें पेड़ लगाए जाएंगे। हाल ही में सरकार सभी शिव धाम की चार दिवारी करवा रही है। उसके बाद उसमें पेड़ लगाने का कार्य किया जाएगा। जिससे लोगों को छाया भी मिलेगी और पर्यावरण में भी इसका लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights