उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की रहने वाली एक महिला के साथ नोएडा में गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। जहां 36 वर्षीय महिला जो 6 बच्चों की मां है को नौकरी दिलाने के बहाने नोएडा बुलाकर 4 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी एक निजी कंपनी में काम करता है और पीड़िता से उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

सोशल मीडिया पर हुई पहचान, फिर बढ़ा भरोसा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला और आरोपी युवक के बीच पिछले 6 महीने से बातचीत चल रही थी। आरोपी ने खुद को एक निजी फर्म का कर्मचारी बताया और महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। महिला का पति ट्रक चालक है और लंबे समय तक घर से बाहर रहता है।

नोएडा बुलाकर शोषण, वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल
आरोप है कि युवक ने महिला को नोएडा के एक मकान में बुलाया, जहां उसने महिला को कोई नशीली चीज पिलाई। इसके बाद उसने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और उसी वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल करने लगा। 22 मई से 25 मई तक महिला को जबरन बंधक बनाकर रखा गया और बार-बार शारीरिक शोषण किया गया।

पीड़िता किसी तरह बचकर निकली, पुलिस ने पहले की टाल-मटोल
पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागने में सफल रही और स्थानीय पुलिस के पास पहुंची। लेकिन शुरुआत में उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद महिला ने बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार से सीधे संपर्क किया।एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 64(1) (बलात्कार), धारा 123 (नशीला पदार्थ देकर नुकसान पहुंचाना) और आईटी एक्ट की धारा 67 (अश्लील सामग्री प्रसारित करना) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights