सुक्खू ने हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शर्मा के करीबी रिश्तेदार प्रवीण शर्मा के स्वामित्व वाले एक ‘स्टोन क्रशर’ स्थल पर छापेमारी का जिक्र किया। मुख्यमंत्री, शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रणजीत सिंह द्वारा उठाए गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

पुलिस ने बताया कि यह छापेमारी अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा थी जबकि भाजपा विधायक ने कहा कि यह उनके खिलाफ बदले की कार्रवाई है। सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमीरपुर जिले के सुजानपुर क्षेत्र में ‘स्टोन क्रशर’ को आधिकारिक तौर पर जुलाई 2024 से बंद कर दिया गया था लेकिन फिर भी यह चालू पाया गया और अवैध खनन गतिविधियां जारी थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि छापेमारी में कई उत्खनन मशीनें, एक मिक्सर मशीन और पत्थरों से लदे 50 वाहन जब्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights