पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर और उनके प्रेमी सचिन मीणा की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मेडिकल सपोर्ट दिया गया है।

सीमा और सचिन दोनों को घर में ही ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। सचिन और सीमा की तबीयत बिगड़ने की बात जानकर एक वकील भी उनके ग्रेटर नोएडा स्थित घर पहुंचे हैं।

सीमा हैदर और सचिन मीणा की फिलहाल हालात स्थिर बताई जा रही है। सीमा और सचिन दोनों इस वक्त यूपी एटीएस, पुलिस और आईबी के रडार पर हैं। सीमा और सचिन दोनों से यूपी एटीएस दो दिन पूछताछ कर चुकी है।

सीमा हैदर ने शुक्रवार को ही घर पहुंचने पर पुलिस वालों की मौजूदगी में मीडिया से बात की थी। सीमा ने कहा था कि वो भारत में रहकर सजा काट लेंगी लेकिन पाकिस्तान वापस नहीं जाएंगी।

सीमा और सचिन की मुलाकात 2019 में ऑनलाइन गेम PUBG खेलते समय हुई थी। इस साल मई 2023 में सीमा पाकिस्तान से दुबई और नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में घुसी। सीमा भारत अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से आई और सचिन की पत्नी बनकर उनके साथ ग्रेटर नोएडा के किराए के मकान में रहने लगी।

सीमा और सचिन का दावा है कि वह दोनों नेपाल के काठमांडू में मार्च 2023 में मिले थे और वहीं पशुपति नाथ मंदिर में दोनों ने हिंदू धर्म से शादी कर ली थी। सीमा का दावा है कि उसने और उसके चारों बच्चों ने हिंदू धर्म को अपना लिया है।

सीमा सचिन के साथ नया परिवार बसाने के लिए तैयार थी। लेकिन 4 जुलाई को सीमा हैदर को स्थानीय पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और सचिन मीना को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

सीमा और सचिन को फिर 7 जुलाई को एक अदालत ने जमानत दे दी थी और वे अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा इलाके में एक घर में रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights