कहावत है कि जब भगवान देता है, तो छप्पर फाड़कर देता है। ऐसा ही एक अद्भुत मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, जच्चा और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं।

मामला जिले के बाजापट्टी थाना क्षेत्र के शहारोवा गांव का है। यहां के निवासी रमेश कुमार की पत्नी रूपी कुमारी को बच्चा होने वाला था। वहीं, जब पत्नी रूपी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो रमेश उसे एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां डिलीवरी से पहले डॉक्टरों ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया, जिसमें एक से अधिक बच्चे होने की पुष्टि हुई। लेकिन जब डॉक्टरों ने सीजेरियन ऑपरेशन किया, तो उन्हें एक साथ चार बच्चों का जन्म होते हुए देखकर आश्चर्य हुआ। पहले एक लड़की और फिर तीन लड़कों ने जन्म लिया।

डॉक्टरों ने इस घटना को चमत्कार बताया। अस्पताल के संचालक डॉक्टर प्रवीण ने कहा, “महिला ने सीजेरियन के जरिए एक लड़की और तीन लड़कों को जन्म दिया। यह वास्तव में एक चमत्कार है।” यह मामला न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे समुदाय के लिए खुशी का कारण बना है। सभी बच्चे और उनकी मां स्वस्थ हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मंगलवार को राज्य सरकार की एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा करेंगी। अधिकारियों के बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे होने वाली है, जिसमें दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights