हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर नमन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘भारतीय संस्कृति के परम उपासक,अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के उत्थान में समर्पित करने वाले, कुशल संगठनकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं आद्य सरसंघचालक परम पूज्य डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।’

आपको बता दें कि मौजूदा राजनीतिक दौर में हमेशा आरएसएस का जिक्र किया जाता है। जब भी आरएसएस का उल्लेख होता है। उस वक्त डॉ. हेडगेवार को भी याद किया जाता है। क्योंकि इन्होने ही ग्रैंड ओल्ड पार्टी को अलविदा कहते हुए साल 1925 में 17 लोगों के साथ मिलकर राष्ट्रवाद की परिधि में राष्ट्रीय स्वयं सेवक नामक संगठन की स्थापना की थी।

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाले हेडगेवर बचपन से ही क्रांतिकारी स्वभाव के थे। डॉ. हेडगेवार का जन्म 1 अप्रैल 1889 को नागपुर के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। इनका जन्म हिंदू वर्ष प्रतिपदा के दिन हुआ था। ऐसे में उनकी जयंती हिंदू कैलेंडर के मुताबिक वर्ष प्रतिपदा के दिन भी मनाई जाती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिंदू वर्ष प्रतिपदा के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर नमन किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights