हरियाणा के जींद जिले के गुरूकुल खेड़ा गांव में राजकीय स्कूल के कमरे में रखी जिम वेट मशीन के ढांचे पर संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर एक किशोर लटका मिला। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मरने वाले किशोर की पहचान अंकुश (14) के तौर पर की गयी है और शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि एक घटना में हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सच्चाखेड़ा गांव के निकट कार के अनियंत्रित होकर पलटने से उषा नामक एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights