मेरठ में भाजपा से कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने आज अपना वोट डाला। इस दौरान कैंट विधायक ने कहा कि पहले यूपी में सपा सरकार थी। सपा सरकार में नगर विकास मंत्री आजम खां थे।
आजम खां ने मेरठ के विकास को रोक दिया था। कैंट विधायक ने कहा कि आजम खां ने मेरठ के विकास को पैसा नहीं दिया। आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो देखिए कैसे मेरठ में विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का मेयर जीतेगा तो मेरठ पूरी तरह से चमक उठेगा। भाजपा से कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने आरजी कालेज के मतदान केंद्र पर वोट डाला।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचंड मतों से इस बार जीत दर्ज कराएगी। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि पहले पहले मतदान बाद में दूसरा काम।
उन्होंने जनता से अपील की है कि इस बार भारी से भारी संख्या में मतदान करें। उन्होंने कहा भाजपा की जीत को सुनिश्चित है। लेकिन इस बार प्रचंड जीत से भाजपा को जितवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights