उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में आज वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। आज 38 जिलों में वोट पड़ रहे हैं। इसमें मेयर से लेकर सभासद तक कुल 6,929 सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। पहले चरण में 37 जिलों में 4 मई को वोट डाले गए थे। नतीजों का ऐलान 13 मई को किया जाएगा
मेरठ से सपा की मेयर प्रत्याशी सीमा ने पति अतुल प्रधान के साथ वोट डाला। सपा विधायक अतुल ने कहा, लोकतंत्र के महापर्व में हमनें मतदान कर जिम्मेदारी निभाईं। आप सभी भी मतदान अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights