गोरखपुर में बुधवार को मनबढ़ों ने खजनी थाना क्षेत्र के सिसई गांव में एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर सनसनी फैला दिया। इतना ही नहीं घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। घायल को परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति फिलहाल ठीक है। घायल के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

सिसई गांव निवासी विक्की सिंह पुत्र रुद्र प्रताप सिंह महाशिवरात्रि पर बुधवार दोपहर में वह भरोहिया गांव में शिव मंदिर में जलाभिषेक-पूजन करने गया था। वहां पर गांव के तीन युवकों से उसकी धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद विक्की वहां से घर के लिए निकल गया। शाम में पांच बजे के करीब इन्हीं तीनों युवकों से फिर विवाद हो गया। उस समय तो ग्रामीणों ने समझा बुझा कर शांत कर दिया। इसके बाद विक्की सिंह घर चला गया।

 

विक्की के पिता रुद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक एकजुट होकर घर में घुस गए। गाली देते हुए आरोपियों ने सो रहे विक्की पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विक्की घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया है।इस संबंध में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights