बिहार के सिवान जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक सिपाही ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन छत से कूदने को दैरान उसका पैर टूट गया। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर गांव की है। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय विवाहित महिला मायके में रह रही थी। इसी बीच आरोपी सिपाही छत के रास्ते महिला के घर में घुसा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब यह वारदात हुई उस वक्त  पीड़िता के परिजन पड़ोस में होली खेलने गए थे। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी को पकड़ने उसके ठिकाने पर पहुंची। इसी बीच सिपाही ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसका पैर टूट गया। वहीं पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पीड़िता को भी मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights