मथुरा जिले में एक बंद कमरे में प्रेमी युगल के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के पानीघाट स्थित दुर्गापुरम कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रही युवती राधिका के कमरे का दरवाजा शुक्रवार रात नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर युवक का शव फंदे से लटका हुआ और युवती का शव बेड पर पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मौके पर युवती के गले पर निशान पाए गए, जबकि युवक छत के कुंडे से लटका मिला।

एसपी क्राइम सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है।  प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती मूल रूप से लक्ष्मी नगर क्षेत्र की रहने वाली थी और पिछले कई वर्षों से वृंदावन में किराए पर रह रही थी। उसका छाता क्षेत्र के तरौली गांव निवासी 24 वर्षीय युवक सुभाष से करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और 28 अप्रैल को युवती ने युवक के खिलाफ जैंत थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज कराया था।

पुलिस को आशंका है कि विवाद के चलते युवक ने पहले युवती की हत्या की और बाद में स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता पोस्टमाटर्म रिपोटर् आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights