दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते दिनों लाल किले के परिसर से एक करोड़ के कलश की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपी को यूपी के हापुड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम भूषण वर्मा बताया जा रहा है। पुलिस उसे लेकर हापुड़ से दिल्ली आ रही है। शिकायत बाद पुलिस ने मामले की जांच हर एंगल से शुरू की थी। वहां लगे हर CCTV को खंगाला, जिसके बाद पुलिस को एक साधु के भेष में चोर दिखा था। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी ने कैसे करोड़ों की कलश पर हाथ साफ किया साफ दिख रहा है।

सोना और हीरे से जड़ा था कलश

बता दें कि दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई थी। लाल किले के परिसर में स्थित गेट नंबर 15 के पास बने पार्क में जैन धर्म के एक अनुष्ठान के दौरान एक करोड़ रुपये की कीमत का कलश चोरी हो गया था। इस कलश में 760 ग्राम सोना और 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े थे। कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए कलश लेकर आते थे।


बीते मंगलवार को कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी पहुंचे थे। स्वागत की अफरातफरी के बीच कलश मंच से गायब हो गया।। परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पुजारी के वेश में मंडप में घुसता दिखाई दिया। जब लोग अनुष्ठान में व्यस्त थे, तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर कलश को एक थैले में डाला और फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights