राजस्थान में फायरिंग के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. कई बड़े व्यापारियों पर फायरिंग हो चुकी है, जिनमें कुछ की मौत भी हुई है. अब मामला कुचामन सिटी से सामने आया है, जहां जिम में एक्सरसाइज करते हुए एक व्यापारी को गोली मारकर हत्या कर दी गई.

 घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया. घटना मंगलवार (7 अक्टूबर) की सुबह की है, जब रमेश रूलानिया जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे. अचानक एक युवक आता है और रमेश रूलानिया को गोली मारकर मौके से फरार हो जाता है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जिम में गोलीबारी का दृश्य

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक को गोली मारकर भागते हुए देखा जा सकता है. अचानक हुई इस घटना से जिम में भगदड़ मच गई. जिम में मौजूद लोगों ने रमेश रूलानिया को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों के अनुसार गोली व्यापारी के कंधे में लगी थी, जो आर-पार होकर पेट तक पहुंच गई, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी.

गैंग कनेक्शन की संभावना

व्यापारी रमेश रूलानिया को कुछ समय पहले ही रोहित गोदारा गैंग की ओर से धमकी मिली थी. पुलिस अब इस मामले की जांच गैंग कनेक्शन के एंगल से भी कर रही है. इससे पहले भी कुचामन के कई व्यापारियों से रोहित गोदारा गैंग की ओर से फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.

इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई. जिला अस्पताल और जिम के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. लोगों ने सुबह-सुबह हुई वारदात पर आक्रोश जाहिर किया और पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

बिजनेसमैन रमेश रूलानिया का कुचामन थाने के पास होंडा बाइक का शोरूम है और उनका किशनगढ़ मेगा हाईवे पर एक होटल भी है. 

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights