भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने शनिवार को कहा कि जिन योजनाओं की पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के शासनकाल में सिर्फ चर्चा होती थी,आज वो वास्तविकता बनकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में जमीन पर उतर रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राजग सरकार में विकसित भारत को बल देते हुए, उसकी तरफ बिहार भी तेजी से कदम बढ़ा रहा हैं। उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट स्कीम से बिहार के मखाना उत्पादकों की पहुंच देश दुनिया के बाजारों तक हो रही है। मखाना उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए मखाना अनुसंधान केंद्र को राष्ट्रीय संस्थान का दर्जा एनडीए सरकार में दिया गया है। मखाना को जीआई टैग भी मिला है।

सिंह ने कहा कि राजग सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत बिहार में 2.60 लाख अतिरिक्त आवास बनेंगे। पिछले 10 वर्षों में 1.5 करोड़ लोगों को पक्के घर मिला है। जहां राजद के शासन काल में बिहार का विकास से दूर-दूर तक कोई नाता रिश्ता नहीं था वहीं राजग सरकार में आज बिहार में हो रहे विकास कार्यों और बड़े-बड़े लक्ष्यों को पूरा होते सभी लोग देख रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights