महंगाई से जुझ रही आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। मोदी सरकार बहुत जल्द रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने की घोषणा कर सकती है। रक्षाबंधन से पहले आम आदमी के लिए बड़ी खबर आई है। सूत्रों के मुताबिक रसोई गैस पर ये सब्सिडी 100 से 200 रुपये तक हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो आम आदमी के लिए ये बहुत राहत भरा होगा। बताया जा रहा है कि मोदी सरकार बहुत जल्द इस छूट का ऐलान कर सकती है।

देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1053 रुपए है। मुंबई में 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1052.50 रुपए है। चेन्नई में 1068.50 रुपए, कोलकाता 1079 रुपए है।

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के इस फैसले को आने वाले चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस साल देश में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे अहम राज्यों में चुनाव होने हैं। वहीं 2024 की शुरुआत में लोकसभा चुनाव भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights