उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 20 फरवरी तक चलेगा। सत्र के सुचारु और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। बजट सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद परिसर सहित आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी तरह के अनधिकृत धरना-प्रदर्शन पर सख्त नजर रखी जाएगी।

कड़े सुरक्षा इंतजाम 
विधानभवन क्षेत्र को सुरक्षा की द्दष्टि से चार जोन और दस सेक्टर में विभाजित किया गया है, ताकि हर गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यातायात को सुचारु रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) को भी तैनात किया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑडर्र) बबलू कुमार ने बताया कि बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights