उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून विदा होने को तैयार नहीं हैं. प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों तेज आंधी के साथ बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवार को दशहरा पर भी प्रदेश के 49 जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है. इस दौरान तेज आंधी के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई हैं. 

मौसम विभाग के मुताबिक आज 2 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं. लेकिन इस क्षेत्र में कहीं भी भारी बारिश होने या बिजली चमकने की चेतावनी नहीं दी गई हैं. जबकि पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ बारिश होगी. 

पूर्वी यूपी में आज मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई हैं. बारिश का ये सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा. 3 अक्टूबर को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी. 

इस दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

4 और 5 अक्टूबर से पूर्वांचल में बारिश का दौर और तेज होने वाला हैं. प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं. जबकि पश्चिमी यूपी में एक या दो जगहों पर ही हल्की बारिश होने का अनुमान हैं. 6 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी गई है.  

आज इन जिलों में होगी बारिश

यूपी में आज पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, औरैया, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जालौन, झांसी, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़ और मऊ में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती हैं. 

लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, मीरजापुर और सोनभद्र में आज कुछ स्थानों पर बारिश होने का 

बारिश की वजह से अगले 4-5 दिनों में तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिलेगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights