उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंद यादव को आज मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा। मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण देने का ऐलान किया था। आज शाम 5 बजे राष्ट्रपति भवन में होने वाले सम्मान समारोह में अखिलेश यादव यह सम्मान लेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी।
सपा संस्थापक, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के 3 बार मुख्ममंत्री रह चुके हैं और उन्हें पिछड़ों का बड़ा नेता माना जाता है। उनके निधन पर राज्य की योगी सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया था। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया था।

केंद्र सरकार ने 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया था। पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाने की परंपरा रही है।

आज शाम 5 बजे राष्ट्रपति भवन में होने वाले सम्मान समारोह में अखिलेश यादव हिस्सा लेंगे। यहां राष्ट्रपति अखिलेश को यह सम्मान सौपेंगी। इस दौरान उनकी पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी। सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए सपा प्रमुख आज दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights