लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अप्रैल को सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर और शामली  आएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के मेयर प्रत्याशी डॉक्टर अजय सिंह के पक्ष में एम एस कॉलेज फील्ड, जनता रोड़ पर चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी, प०उ०प्र० क्षेत्रीय मीडिया सहसंयोजक गौरव गर्ग द्वारा जारी की गई है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री 24 को ही मुज़फ्फरनगर और शामली भी आएंगे। वे मुज़फ्फरनगर में रोड शो भी कर सकते है। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम आज जारी होने की सम्भावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights