उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सोशल मीडिया पर यादव को श्रद्धांजलि दी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (1939-2022) तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वह भारत के रक्षा मंत्री भी रहे। समाजवादी विचारक और नेता राम मनोहर लोहिया से प्रेरित यादव जमीनी स्तर पर अपने गहरे जुड़ाव और पिछड़े वर्ग की लामबंदी के लिए जाने जाते थे। अपने पांच दशक के करियर में, यादव ने कई बार विधायक और सांसद के रूप में कार्य किया। उनका 10 अक्टूबर 2022 को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights