हरियाणा में फरीदाबाद के धौज इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला के प्रेमी और उसके साथियों ने पहले पति को शराब पिलाई और फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि महिला और उसके प्रेमी समेत तीन अन्य अब भी फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान धौज निवासी तैयब (34) के रूप में हुई है, जो छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि तैयब का आंशिक रूप से जला हुआ शव शनिवार को मंगर के पहाड़ी इलाके में दफन पाया गया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक अन्य महिला की मौत हो गयी। महिला के परिजनों ने उसके पति और ससुर पर जमीन के लिए पांच लाख रुपए मांगने और पूरे रुपए न देने पर प्रताड़ित करने के साथ मारपीट कर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights