कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु में पुलिस की मादक पदार्थ निरोधक टीम एंटी ड्रग टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को छापेमारी कर आठकिलोग्राम गांजा जब्त किया और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख नजीर हुसैन (50) और अप्पात (37) के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी किन्या रेहमत नगर में किराये के मकान में रहते थे और यहीं से गांजा बेचने का काम करते थे।

पुलिस को मुखबिर से इन आरोपियों के गांजा बेचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आठ किलो गांजा, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights