बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को रामगढ़ सीट से और विशाल प्रशांत को तरारी विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया।

अशोक कुमार सिंह ने 2015 में इसी सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद 2020 के चुनाव में वह राजद के सुधाकर सिंह से हार गए थे। बक्सर से सुधाकर के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहे हैं। विशाल प्रशांत कुछ महीने पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे।

PunjabKesari

पार्टी ने विशाल प्रशांत को तरारी से नए चेहरे के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके पिता सुनील कुमार पांडे कई बार कर चुके हैं। भाकपा (माले) के सुदामा प्रसाद के आरा से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण तरारी में उपचुनाव हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights