उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के होटल में मारपीट तथा पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाले इनामी बदमाश को पुलिस की टीम ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना तिलहर अंतर्गत नगरिया मोड पर स्थित भाजपा नेता दिवाकर सिंह के होटल पर 19 दिसंबर को अक्षय कदम और उसके साथियों ने होटल कर्मियों से मारपीट तथा तोड़फोड़ की थी और जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो अक्षय ने पुलिस से भी अभद्रता की। इस मामले में पांच लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि अक्षय फरार हो गया था। जैसे ही पुलिस को उसके महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली तो पुलिस टीम महाराष्ट्र पहुंची। इसी बीच बृहस्पतिवार को एक बारात घर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अक्षय कदम के फोटो लगाए गए थे। पुलिस ने जब वहां छापा मारा तब अक्षय वहां से भाग निकला। हालांकि उसने वहां पर विधिवत रूप से शादी की।

आरोपी पर था 25 हजार का इनाम घोषित  
पुलिस अधीक्षक द्विवेदी ने बताया कि अक्षय की शादी के बाद महाराष्ट्र में मौजूद उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने उसको शनिवार को सतारा जिले से गिरफ्तार कर लिया और उसे वहीं अदालत में पेश करने के बाद पुलिस शाहजहांपुर लायेगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अक्षय कदम शादी करने के बाद हनीमून मनाने के लिए कहीं बाहर जा रहा था। इसी बीच एक सूचना पर पुलिस ने शनिवार को उसे सतारा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर उप्र पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights