समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए ‘सांप्रदायिक सियासत’ कर रही है। सपा प्रमुख यादव ने “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, “प्रयागराज महाकुंभ में मारे गये हिंदू श्रद्धालुओं और गुम हुए हिंदुओं की संख्या बताने से बचने और मुआवज़ा देने से बचने के लिए भाजपा सरकार साम्प्रदायिक सियासत कर रही है।”

‘वो कुछ और भले हो पर हो नहीं सकती सरकार’
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई अपनी विफलता और नाकामी को छुपाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यादव ने कहा,“जो नहीं रोक सकती किसी का तिरस्कार, वो कुछ और भले हो पर हो नहीं सकती सरकार। निंदनीय!” पुलिस के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में भगदड़ मचने से 30 लोगों की जान चली गयी थी।

‘भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी ,समाज में नफरत फैलाती है’
अखिलेश यादव ने कहा कि महात्मा बुद्ध व बाबासाहेब जैसे महापुरुष की प्रतिमाओं को हटाने पर सीतापुर में हुआ विवाद एक बड़ी सियासी साजि़श की ओर इशारा कर रहा है। सब जानते हैं कि वो कौन हैं जिनके इशारे पर प्रशासन ऐसा प्रहार कर रहा है। शोषित-वंचित समाज की जागरूकता नई चेतना बनकर उभर रही है, इन साजिशों की उम्र अब बहुत लंबी नहीं बची है। उन्होंने कहा कि भाजपा षडयन्त्रकारी पार्टी है। भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। सामाजिक सछ्वाव बिगाड़ती है। भाजपा पीडीए विरोधी है। भाजपा ने पीडीए के हर सम्मान और आरक्षण को छीना है। पीडीए की एकजुटता से भाजपा के लोग घबराए हुए हैं। भाजपा सरकार में पीडीए के साथ षड्यंत्र हो रहा है। समाजवादी पाटर्ी पीडीए के साथ बाबा साहब के विरोधियों का हर स्तर पर मुकाबला करने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights