बिहार सरकार की मद्य निषेध नीति के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत उत्पाद विभाग, पटना की टीम ने एक व्यक्ति को फर्जी दरोगा की वर्दी में 199 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।        

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति खुद को पुलिस अधिकारी बताकर अवैध शराब की ढुलाई कर रहा था। सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि किशन के रूप में हुई है।

वहीं, भागलपुर मद्य निषेध टीम ने भी एक बड़ी सफलता प्राप्त की। कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन से 525 लीटर स्पिरिट बरामद की गई है। यह बरामदगी नवगछिया (भागलपुर) क्षेत्र से की गई, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights