बिहार के अररिया जिले में कल पत्रकार विमल यादव की घर में घुसकर गोलीमार कर हत्या कर दी। दिनदहाड़ पत्रकार की हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 11 बजे राज्य के एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अररिया में आईजी ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। आपको बता दें कि 2019 में विमल यादव के छोटे भाई की भी अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी गई थी। वह अपने भाई के मर्डर केस में इकलौते गवाह थे। उनके भी बीते कुछ दिनों धमकियां मिल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights