उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक युवक ने ऐसा कारनामा किया कि अब उसकी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है। लोग उसके देसी जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, युवक ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर तैयार किया है। जो एक बार चार्ज करने पर 60 किलोमीटर का माइलेज दे रहा है। इस ट्रैक्टर को बनाने में उसने लकड़ी और लोहे का इस्तेमाल किया है।
अली कुमैल ने लकड़ी और लोहे का इस्तेमाल करके इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाया है। ट्रैक्टर को चलाने के लिए उसने चार चार्जिंग बैटरी का इस्तेमाल किया है। ट्रैक्टर में लिथियम-आयन बैटरी प्रयुक्त की गई है और एक बार चार्ज करने पर 60 किलोमीटर तक ट्रैक्टर चलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights