यूपी के बिजनौर में एक मामला सामने आया है जिसने मां के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहां एक सौतेली मां ने अपनी दो बेटियों को जहर देकर मार डाला। महिला ने रात में दोनों बेटियों को जहर दिया और उसे कमरे में सुला दिया। दोनों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
जब महिला ने इस घटना को अंजाम दिया तब बच्ची का पिता घर पर मौजूद नहीं था। वह किसी काम के सिलसिले में शहर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान महिला ने दोनों बच्ची की जान ले ली। हीमपुर दीपा के गांव अकबरपुर तिगरी निवासी फरमान का निकाह दिलशाना से हुआ था। इनकी दो बेटियां थीं जिनका नाम आफिया (8) और हादिया (7) है। दो वर्ष पहले फरमान ने दिलशाना को तलाक देकर गांव की ही नाजरीन से निकाह कर लिया था, जिससे एक बच्चा है।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस ने आरोपी नाजरीन को हिरासत में ले रखा है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने हत्या क्यों की, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
