बिजनौर जिले में एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण उसमें सवार एक महिला और उसके दो बच्चों सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पूर्वी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे नजीबाबाद से नहटौर के गांव नसीरपुर जा रही स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

एएसपी ने बताया कि कार सवार सुलतान की पत्नी गुलफ्सा (28), आठ दिन की उसकी बेटी अनादिया, बड़ी बेटी अलीशा (छह) और बहन चांद बानो (35) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चला रहा सुलतान और उसका पांच वर्षीय बेटा शाद और भांजी अदीबा (14) गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights