लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन  की ओडिशा के बालासोर में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने रेल दुर्घटना को अत्यंत ही दु:खद और हृदय विदारक बताया है।

सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दुर्घटना को लेकर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि ”उड़ीसा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।”

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब 6:51 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहां बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और मालगाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों ट्रेनें पलट गईं। इस हादसे में अब तक 70 लोगों की मौत हो गई, जबकि 350 लोग बुरी तरह जख्मी बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ के अलावा, स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस की टीमों के अलावा जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर है। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है लेकिन घायलों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights