आगरा जिले के एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र की ट्रांस यमुना कॉलोनी में शनिवार को निर्माणाधीन दो मंजिला मकान से गिरकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रंजीत (35), मुन्ना लाल (52) और जगदीश (40) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि रवि प्रताप के मकान पर पांच मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से तीन मजदूर दूसरी मंजिल पर स्टोर बनाने का कार्य कर रहे थे, तभी गाडर रखने के दौरान वे अचानक गाडर समेत नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मुन्ना लाल और जगदीश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

आगरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अली अब्बास ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे के कारणों व परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights