बिहार के गया जिले में बड़ा बम धमाका होने की खबर सामने आई है। बम विस्फोट की घटना में 2 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटनास्थल पर बम धमाके के निशान और खून के धब्बे मिले हैं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के शेरघाटी शहर में मंगलवार शाम की है। बताया जा रहा है कि रमना मोहल्ले की संकरी गली में मो. मंसूर के घर की छत पर बम विस्फोट हो गया। हादसे के समय छत पर सिर्फ दोनों बच्चे मौजूद थे, जो घायल हो गए। दोनों बच्चों की पहचान मंसूर राज मिस्त्री के 11 वर्षीय बेटे नूरैन और पड़ोस में ही रहने वाले एक 9 वर्षीय बच्चे अयान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घायल बच्चों को शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि हादसे के समय वह अपने घर की छत पर मौजूद थी, तभी उसे महसूस हुआ कि कोई चीज अचानक छत पर गिरी और धमाका हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही शेरघाटी के ASP शैलेंद्र कुमार सिंह और थानेदार अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छत पर बम कहां से आया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights