गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में नियमित परीक्षण के दौरान कंप्रेसर फटने से 2 मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि 7 मई शाम करीब 6 बजे लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में विस्फोट होने की सूचना मिली, जिसमें कुछ कर्मचारी घायल हो गए। घायलों की पहचान इमरान (34), त्रिभुवन (38) और बांके (25) के रूप में हुई।

उन्होंने कहा कि त्रिभुवन को मैक्स अस्पताल और इमरान व बांके को सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान इमरान की सफदरजंग अस्पताल और त्रिभुवन की मैक्स अस्पताल में मौत हो गई। बांके का उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाए गए हैं और अभी तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights