योगी सरकार ने राजस्व वादों और चकबंदी के लंबित और नये मामलों के जल्द निपटारे को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत योगी सरकार ने राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा 15 से 25 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर मामलों के निपटारों की समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं। समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले कमिश्नर, डीएम, एसडीएम और तहसीलदारों से जवाब तलब किया जाएगा।

इसके तहत विंध्याचल धाम और गोरखपुर मंडल की समीक्षा खुद उनके स्तर से की जाएगी जबकि लखनऊ मंडल की समीक्षा राजस्व सचिव जीएस नवीन करेंगे। वहीं कानपुर, झांसी मंडल की समीक्षा विशेष सचिव राजस्व अनुराग पटेल और बरेली, देवीपाटन मंडल की समीक्षा विशेष सचिव राजस्व राम केवल करेंगे।

इसी तरह वाराणसी, प्रयागराज एवं आजमगढ़ मंडल की समीक्षा राजस्व परिषद के अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त टीके शिबू और आगरा, अलीगढ़ मंडल की समीक्षा राजस्व परिषद के अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त अनिल कुमार यादव करेंगे। इसके अलावा तरह मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ मंडल की समीक्षा राजस्व परिषद के उप भूमि व्यवस्था आयुक्त जेबी यादव और अयोध्या, बस्ती मंडल की समीक्षा राजस्व परिषद के उप भूमि व्यवस्था आयुक्त भीष्म लाल वर्मा करेंगे। मालूम हो कि चित्रकूट मंडल की समीक्षा पहले ही हो चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आेर से पहले ही इस बात के स्पष्ट निर्देश दिये जा चुके हैं कि तहसील दिवसों की समीक्षा जिलाधिकारी स्वयं करेंगे। वहीं जिलों के राजस्व मामलों की समीक्षा मंडलायुक्त स्तर पर सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights