बीती देर रात एक एक गाड़ी ने ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी इलाके में पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी और दुर्घटना में दो लोगों की जान भी चली गयी तथा 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया है।

जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि ट्रक लोहे की प्लेटों से भरा हुआ था। ट्रक से कुछ सामान गिरने पर ड्राइवर गाड़ी को रोक कर सामान चेक कर रहा था। उसी दौरान ये हादसा हुआ।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर रात लगभग 12.30 बजे थाना दादरी में सूचना प्राप्त हुई कि एक ईको कार (यूपी 24 बीए 8268) पानीपत से डासना, सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर होते हुए बदायूं जा रही थी। पेरीफेरल पर पोल नंबर 70 के पास एक ट्रक (आरजे 25 जीए 7644) से लोहे की प्लेट/सामान गिर गया था। ड्राइवर ट्रक को रोककर लोहे के सामान को चेक कर रहा था। इसी समय पीछे से आ रही ईको कार ने पेरीफेरल पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

ईको कार में सवार 1 महिला सहित कुल 12 व्यक्ति इस दुर्घटना में घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर घायलों में से 2 व्यक्तियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, बाकी घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी बदायूं के रहने वाले हैं। जिनमें से मरने वाले एक व्यक्ति की पहचान अकरम के रूप में हुई है। जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights