​मधुबनी: बिहार में झंझारपुर विधानसभा के पूर्व राजद विधायक गुलाब यादव के गंगापुर स्थित पैतृक आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गुलाब यादव के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व राजद विधायक गुलाब यादव के पुणे, पटना व निजी आवास पर एक साथ ईडी की टीम छापेमारी हो रही है। केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ पहुंचे ईडी के एक दर्जन अधिकारी गुलाब यादव के घर की तलाशी ले रहे हैं। पैतृक आवास के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
बता दें कि पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी अंबिका गुलाब यादव स्थानीय निकाय क्षेत्र से एमएलसी हैं। उनकी पुत्री बिंदु गुलाब यादव जिला परिषद अध्यक्ष हैं। फिलहाल सभी लोग पटना में मौजूद है। यहां गंगापुर स्थित पैतृक आवास में कोई नहीं है। यहां दो तीन केयर टेकर मौजूद हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights