मुजफ्फरनगर।  रविवार रात में मंसूरपुर पुलिस चेकिंग कर रही थी। मंसूरपुर से जोहरा मार्ग पर एक बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश दोनों पैर व एक हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी जंगल में भाग निकला। घायल बदमाश बागपत के गांव बिनौली निवासी आयुष उर्फ मोंटू उर्फ फैजल है।

उसने अपने साथियों के साथ 10 दिन पहले मंसूरपुर किंग्स विला में निखिल तिवारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके पास से एक पिस्टल, बिना नंबर की बाइक व कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश चल रही है। घायल को अस्पताल भिजवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights