भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो ने संयुक्त रूप से नगर मंडल गढ़वा द्वारा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। काली मंदिर चिनिया मोड़ से रंका मोड़ तक आयोजित इस विरोध मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

यह प्रदर्शन रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में पुलिस द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई के विरोध में किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो ने सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए और कहा कि युवाओं की आक्रोश रैली रांची में थी, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री ने पुलिस को आगे लाकर युवाओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस सहित मिर्ची बम पानी की बौछार किया जिससे कई नेता- कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए।

अध्यक्ष ठाकुर महतो ने कहा कि इसी के विरोध में झारखंड में हर थाना गेट के सामने विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और युवा आक्रोश रैली से सरकार घबरा गई थी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights