ओडिशा के समुद्र तटीय शहर पुरी में बृहस्पतिवार को पटाखों के ढेर में आग लगने और उसमें विस्फोट होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम को बाटागांव में उस समय हुई, जब संजय जेना नामक व्यक्ति बउला राउत की दुकान पर पटाखे खरीदने गया था। इसने बताया कि जेना द्वारा जलाया गया एक पटाखा गलती से अन्य पटाखों पर गिर गया, जिसके बाद विस्फोट हो गया।

पुलिस ने बताया कि संजय और राउत के अलावा उनके पास खड़ी लीपा राउत नामक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें पहले पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights