पाकिस्तान के कुछ व्यक्तियों को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में मंगलवार को पानीपत जिले में एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया गया। हरियाणा पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि संदिग्ध नौमान इलाही (24) उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला है और जिले में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है।

करनाल के साथ ही पानीपत का भी प्रभार संभाल रहे पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने कहा, “…(इलाही) पाकिस्तान में कुछ लोगों के संपर्क में था और उन्हें संवेदनशील जानकारी मुहैया करा रहा था।”

जब पुनिया से पूछा गया कि इलाही किसके संपर्क में था, तो उन्होंने कहा, “ये चीजें जांच का हिस्सा हैं। हमने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और जांच जारी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights