गाजियाबाद के नए पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौर ने आते ही सिस्टम को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए ताबड़तोड़ मीटिंग शुरू किए। अपनी पहली ही बैठक में थाना प्रभारियों को वार्न करने के साथ ही शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मान से पेश आने कहा है। CP ने कहा कि किसी भी सूरत में खराब आचरण नहीं बख्शा जाएगा। रविवार को थाना प्रभारियों के साथ हुई बैठक में तुरंत एफआईआर दर्ज करने और व्यक्तिगत रूप से उनके घरों पर एफआईआर की प्रतियां उपलब्ध कराने के लिए कहा है। गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार को दर्ज एक दर्जन से अधिक एफआईआर की कॉपी सीधे शिकायतकर्ताओं के घरों तक पहुंचाईं। पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौर 2005 बैच के IPS हैं। उन्होंने शुक्रवार को कार्यभार संभाला। पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी बैठक में CP ने चेतावनी दी कि थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में जुआ, प्रतिबंधित सामान की बिक्री, अवैध रेत खनन, भूमि हड़पने और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करने में किसी भी प्रकार की विफलता के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।
पहली ही बैठक में तेवर में दिखे पुलिस कमिश्नर, थाना प्रभारियों को दिए चेतावनी…जनता के साथ न हो दुर्व्यवहार
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
Apr 21, 2025
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
