केरल के मुंडाथिकोड स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए जबरदस्त धमाके के जख्म अब और गहरे होते जा रहे हैं। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे एक और 29 वर्षीय राकेश की मौत के साथ ही इस भयावह हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अब 17 हो गई है जबकि चार लोग अब भी लापता हैं।

इलाज के दौरान हुई मौत 

वहीं पुलिस ने बताया कि 21 अप्रैल को हुए इस विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे 29 वर्षीय राकेश की त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। राकेश इस हादसे का 17वां शिकार बने हैं। पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल की घटना में झुलसे राकेश (29) की त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटनास्थल पर 38 लोग मौजूद थे जिनमें से 17 की मौत हो चुकी है जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। इस कारखाने में त्रिशूर पूरम उत्सव से पहले थिरुवंबडी देवस्वओम समारोह के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे।

विस्फोट की घटना के बाद समारोह को सीमित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि एक और घायल व्यक्ति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अलावा घटना की जांच के लिए न्यायमूर्ति सी एन रामचंद्रन की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights