गोरखपुर में मंगलवार के दिन सीएम योगी 12 सौ बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सीएम नव दंपतियों के बीच जाकर फूल बरसाकर उन्हें आशीर्वाद दिये। योगी ने कहा कि बेटी की शादी के लिए मां, बाप चिंता न करें। बेटियां अब सरकार की जिम्मेदारी हैं, उनका विवाह स्वयं सरकार कराएगी, साथ ही खुद मुख्यमंत्री और अन्य जन प्रतिनिधि कन्यादान करेंगे। सीएम ने कहा कि आज सामूहिक विवाह जैसा आयोजन ही है कि बेटियों के शादी में मुख्यमंत्री खुद मौजूद है। यहां न जाति का बंधन है और न क्षेत्र का बंधन है। अपनी अपनी रीति-रिवाज के अनुसार कोई भी रजिस्ट्रेशन करे, जहां 10 से ज्यादा जोड़े इकट्ठा हुए, प्रशासन सामूहिक विवाह कराएगा।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार ने अब बजट बढ़ा दिया है। अब तक 51 हजार रुपए का बजट था, लेकिन इसे बढ़ाकर अब 1 लाख कर दिया गया है। बजट बढ़ाए जाने के बाद प्रदेश में ये पहला सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ है। सीएम ने कहा कि 2017 में जब यूपी में भाजपा सरकार आई तो हम लोगों ने संकल्प लिया कि बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई तक का जिम्मा संभालेंगे। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत आज सरकार ने इन परिवारों को जोड़ा है।

 

वधू के लिए कढ़ाई साड़ी, चुनरी, डेली यूज की साड़ी और वर के लिए कुर्ता पायजामा, पगड़ी, माला दिए गए। मुस्लिम विवाह के लिए वधू को कढ़ाई वाला सूट, चुनरी, सूट का कपड़ा और वर के लिए कुर्ता, पायजामा आदि दिया गया। आभूषण में चांदी की पायल, बिछिया भी दी गई है। गृहस्थी के समान में कुकर, जग या लोटा, थाली, गिलास, कटोरा और चम्मच, बक्सा सहित प्रसाधन सामग्री से भरी श्रृंगारदान दी। अब इसमें गद्दा, चद्दर और कुछ अन्य सामान जोड़े गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights