नोएडा के थाना सेक्टर 20 में निठारी के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक लड़की स्कूटी से निचे गिर गयी है। लड़की एलिवेटेड पुल से कहीं जा रही थी तभी कुछ अज्ञात बाइक सवार ने उसे धक्का मारा जिसकी वजह से वो एलिवेटेड पुल के गैप में से पुल के पिलर पर आ गिरी।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने लड़की की मदद की। लड़की को बचाने के लिए दो युवक एलिवेटेड सड़क से पिलर पर निचे उतरे और उसे बचाया। लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी है। लड़की को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेज दिया गया है। उसके हाथ और पैर में गंभीर चोट आयी है।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लड़की को रेस्क्यू किया। पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights