नोएडा में पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में ढाई किलो से अधिक गांजा बरामद कर, दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डी पी शुक्ला ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक लाखन सिंह ने एक सूचना के आधार पर गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स के पास से रिपन दास (पुत्र रनु दास) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि निठारी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय निवासी रिपन के पास से पुलिस ने एक किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना फेस -1 पुलिस ने भी बीती रात गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद किया है।

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक धर्म सिंह ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 6 के पास से शहजाद (पुत्र मोहम्मद मुन्ना) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि हरौला गांव के निवासी, 20 वर्षीय शहजाद की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की थैली में रखा हुआ करीब सवा किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights