हरियाणा के सिरसा जिले में रविवार को जमीन के पुराने विवाद को लेकर नामधारी संप्रदाय के दो गुटों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी कर दी, जिससे इस घटना में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिरसा के रानिया में नामधारी संप्रदाय के दो गुटों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर तीखी नोकझोंक हुई, बाद में दोनों गुटों के लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें आठ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचकर उसने ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उसने कहा कि इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है और रानिया में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights