मुजफ्फरनगर। एमडीए में पीएम आवास के आवेदनकर्ताओं को सोमवार को आवासों का आवंटन किया जाएगा। भोपा रोड पर 224 आवास बनकर तैयार हो गए हैं। एक लाभार्थी को साढ़े चार लाख में आवास मिलेगा, इसमें ढ़ाई लाख पीएम आवास योजना में मिलेंगे। दो लाख रुपये लाभार्थी किश्तों में दे सकेगा।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भोपा रोड बाईपास क्राॅसिंग पर 224 आवासों का निर्माण हो रहा है। इन आवासों के लिए प्राधिकरण ने एचडीएफसी के माध्यम से आवेदन लिए थे। पांच हजार रुपये में रजिस्ट्रेशन कराकर आवेदन किया गया था। 261 लोगों के आवेदन जांच के बाद सही पाए गए। इनमें 224 को आवासों का आवंटन होना है। इन आवासों के निर्माण पर प्राधिकरण ने 14 करोड़ खर्च किया है। आवास पाने वाले लाभार्थी को यह आवास साढ़े चार लाख में मिलेगा। ढाई लाख उसे पीएम आवास योजना में सरकार देगी। दो लाख रुपये 4400 रुपये महीना की किश्त में दिया जा सकेगा।

एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि आवास आवंटन की प्रक्रिया जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। आवासों के निर्माण का कार्य अंतिम स्थिति में है। तीन माह के बाद यहां लाभार्थी रह सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights