भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ट को 3  दिन के रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद आज दोबारा मिस एकता जज डियूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में भारी पुलिस फोर्स के बीच विजिलेंस पुलिस अधिकारियों ने अदालत मे पेश किया। इस दौरान अदालत ने सरकारी वकील व बचाव पक्ष के वकील की बहस सुनने के बाद ए टी पी वशिष्ठ को 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड  देकर जेल भेजने का आदेश सुनाया।

क्या है मामला 
बता दें कि सुखदेव वशिष्ट, जोकि सैंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का करीबी बताया जा रहा है और कई बड़े घोटालों में उनका नाम सामने आया है, जिसके बाद विजीलैंस ने गत दिवस जालंधर नगर निगम में दबिश देकर वहां से ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट को गिरफ्तार किया है। सुखदेव पर आरोप लगे हैं कि उन्होने जानबूझ कर अर्जियों को मंजूरियां देने में देरी की और उसके बदले मोटी रकम वसूल की है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि ए.टी.पी. ने एक मामले को मंजूरी देने के लिए उनसे 30000 रुपए रिश्वत मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights